बुधवार, 3 अप्रैल 2024

आग उगलती कलम

 लिखती होगी  तु आग 'अनु

मत लिख उनको  तु बदनाम अनु 


अच्छे दिन तो गए भाड में अनु

जो थे  जैसे थे वो भी लूटाये अनु 


वो रंगते आये हैं दर-दिवार लाल 'अनू 

तु अपने काम  से काम रख अनु 


लिख लिख कर ना आंखे फोड 'अनु 

एक दिन य़े पूछ लेंगे तेरा नाम पता अनु 


कहते थे  दाने दाने पे लिखा हैं एक नाम अनु 

मत भूल गोली गोली पर भी लिखा हैं एक नाम अनु 


लिखती  होगी तु आग 'अनु 

रख  अपने काम से काम अनु ll


Dr-Anita Rathi प्रतिबद्ध

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें