बड़ी बड़ी आदर्श की बाते करने वालो ,
कोई एक आदर्श अपना कर देखो
बांटते रहे उपदेश हमेशा खुद को खुदा कहने वालो,
हो अगर थोड़ी सी इंसानिय तो दुःख किसी का बाँट कर देखो
बहोत हो लिए जिन्दा - दिल बालों में खिजाब लगाने वालो
गर हो इंसान तो थोड़ी मुस्कुराहट बुजुर्गो से बाँट कर देखो
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें